सुबह आधे घंटे की सैर डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार, इन 4 रोगों में भी असरदार

सुबह आधे घंटे की सैर डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार, इन 4 रोगों में भी असरदार

सेहतराग टीम

आज के समय में हमें कई ऐसे रोग होते हैं जो काफी सामान्य माने जाते हैं, लेकिन वहीं देखते ही देखते कई बार खतरनाक हो जाते हैं। ऐसी ही बीमारी है डायबिटीज जो आज के समय में अधिकतर लोगों को है। यह बीमारी दुनियाभर में इस तरह फैली है कि इससे हर तीसरा व्यक्ति परेशान है। यह बीमारी तब होती है जब हमारे शरीर का एक जरुरी अंग पैंकियाज पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता और हमारा ब्लड शुगर लगातार बढ़ता चला जाता है। वैसे तो डायबिटीज जीवनशैली से जुड़ी एक गंभीर बीमरी है लेकिन इस पर काबु पाया जा सकता है। उसके लिए अपने रहन-सहन और खान-पान पर थोड़ा बदलाव करने की जरुरत है। इस पर काबु पाना बहुत जरुरी है क्योंकि अगर इसको कंट्रोल नहीं किया गया तो व्यक्ति को नर्व डैमेज, किडनी फेल्योर, हार्ट अटैक जैसी कई जानलेवा समस्याओं का शिकार होना पड़ सकता है।

पढ़ें- दवा के साथ योग करने से कंट्रोल रहेगी डायबिटीज, एम्स के डॉक्टरों ने अध्ययन कर बताया

डायबिटीज तो वैसे सामान्य बीमारी है लेकिन देखते ही देखते यह खतरनाक हो जाती है। फिलहाल इससे उबरने के लिए अपने जीवनशैली में थोड़ा बदलाव करने की जरुरत है और यह बदलाव हम उठने के साथ ही कर सकते है। जी हां अगर आपको डायबिटीज है तो आप आधे घंटे सुबह सैर करेगें तो आपको काफी राहत मिलेगी। इसलिए सुबह सैर करने की सलाह डॉक्टर और एक्सपर्ट देते हैं। वैसे इसका फायदा हमारे सेहत पर काफी पड़ता है। वहीं अगर आप इसके फायदे नहीं जानते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि सुबह सैर करने से हमें क्या फायदा होता है?

सुबह सैर करने से डायबिटीज मरीजों को मिलते है अचुक फायदे-

सुबह सैर करने से हमें सिर्फ डायबिटीज से ही नहीं फायदा मिलता बल्कि सुबह सैर करने से हमारी सेहत बेहतर बनी रहती है। यह साइंस भी मानता है कि सुबह की सैर हमारे जीवन को काफी सरल और सहज बनाती है।

वजन कम करने में फायदेमंद

वजन कम करने की कोशिश में लगे लोगों के लिए ये एक बेहद ही साधारण तकनीक है। अगर आप वजन कम करने का प्रयास कर रहे हैं तो तेज रफ्तार से आधा घंटा टहलना आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। दरअसल आधे घंटे में तेज गति से तय की गई दूरी में 150 कैलोरी बर्न होती है। और ऐसा करने से आप बिना जिम जाए शरीर के वजन को नियंत्रित रख सकते हैं।

ब्लड शुगर होता है कम

सुबह उठकर नियमित रूप से सैर करना डायबिटीज पेशेंट के लिए हमेशा से काफी फायदेमंद माना गया है क्योंकि सुबह की सैर के बाद ब्लड शुगर लेवल में कमी आती है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और इंसुलिन का प्रयोग कर रहे हैं तो आपको सुबह उठकर कम से कम आधे घंटे की सैर जरूर करनी चाहिए। ऐसा करने से डायबिटीज के खतरे में कमी आती है।

अर्थराइटिस से होता है बचाव

अगर आप काफी समय से अर्थराइटिस की समस्या से परेशान हैं तो सुबह उठकर आधे घंटे की सैर शरीर के जोड़ों को मजबूत और फिट रखने में आपकी मदद कर सकती है। नियमित रूप से सैर करने पर अर्थराइटिस और हड्डियों के फ्रैक्चर होने की समस्या से काफी राहत मिलती है। इतना ही नहीं वे महिलाएं, जो रजोनिवृत्ति के दौर में पहुंच चुकी हैं, अगर वह हर दिन लगभग आधे घंटे की सैर करें तो उनके शरीर की हडि्डयों का घनत्व बढ़ जाता है।

हार्ट अटैक का खतरा भी होता है कम

डॉक्टर बढ़ती उम्र में लोगों को रोजाना कम से कम दो किलोमीटर पैदल चलने की सलाह देते हैं क्योंकि ऐसा करने से मांसपेशियों को मजबूती देने में मदद मिलती है। जिन लोगों को हार्ट अटैक का खतरा होता है उन्हें सुबह उठकर कम से कम आधे घंटे की सैर करनी चाहिए। अगर आप सैर के दौरान तेज गति से चलते हैं तो इससे आपके  हृदय की धड़कनें तेज होती हैं और शरीर में गर्मी पैदा होती है। तेज गति से चलने पर शरीर में ऑक्सीजन बेहतर तरीके से प्रवाहित होती है और आप हमेशा फिट रह सकते हैं। सुबह उठकर आधे घंटे की सैर से कोलेस्ट्रोल कम करने में मदद मिलती है। बता दें कि कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ने से हृदय रोग, ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन रोजाना तीस मिनट की वॉक शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करती है।

इसे भी पढ़ें-

डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक है पैरों में जलन, जानें वजह और बचाव के उपाय

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।